IND U19 vs PAK U19: आखिरी गेंद पर भारत की ऐतिहासिक जीत, पाकिस्तान को हराकर जीता एशिया कप 2026
क्रिकेट प्रियमों के लिए 14 नवम्बर का दिन बेहद यादगार बन गया।
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए अंडर 19 एशिया कप फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने आखरी गेंद पे शानदार जीत दर्ज कर ली इस रोमांचक मुकाबले के बाद सोशल मीडिया से लेकर गूगल सर्च तक भारत की जीत की चर्चा हो रही है।
पाकिस्तान ने बनाया 337 रनों का बड़ा स्कोर
ओमान के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 337 रन बनाए और 9 विकेट गंवाए।
पाकिस्तान की तरफ से उस्मान खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 107 रन बनाए। वहीं अब्दुल कादिर ने 80 रन और कप्तान फरहान यूसुफ ने 63 रनों की अहम पारी खेली।

भारत की शुरुआत के बाद मुकाबला हुआ रोमांचक
338 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआत में अच्छी बल्लेबाजी की जरूरत थी। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 रन और आर्यवीर सहवाग ने 58 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
हालांकि, बीच के ओवरों में भारतीय टीम ने लगातार विकेट गंवाए और ऐसा लगने लगा कि मुकाबला पाकिस्तान के हाथों में जा सकता है।
मोहि़त उल्वा और मनाल चौहान बने जीत के हीरो
जब भारतीय टीम मुश्किल में थी, तब मनाल चौहान और मोहि़त उल्वा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले का रुख बदल दिया।
मनाल चौहान ने 47 रन बनाए, जबकि मोहि़त उल्वा ने सिर्फ 26 गेंदों में नाबाद 49 रन की शानदार पारी खेली। आखिरी गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने भारत को एक विकेट से ऐतिहासिक जीत दिला दी।
भारत ने नौवीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
इस जीत के साथ भारतीय अंडर-19 टीम ने रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। भारत की इस शानदार जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय युवा क्रिकेटरों में कितना दम है।
अब क्रिकेट फैंस इन युवा खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर काफी उत्साहित हैं।
निष्कर्ष:
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला लंबे समय तक याद रखा जाएगा। आखिरी गेंद तक चले इस रोमांच ने क्रिकेट प्रेमियों को शानदार मनोरंजन दिया।











Leave a Reply