Bigg Boss 20: नॉमिनेशन टास्क में काजी और मनीष के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, काजी की बात सुनकर भड़के मनीष गोयल!
Bigg boss 20: के घर में इन दिनों ज्वारदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के हर एपिसोड के साथ साथ सभी कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई देखने को मिल रही है। इसी बीच नॉमिनेशन टास्क के दौरान काजी तौकीर और मनीष गोयल के बीच हुए बहस ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।
दरअसल टास्क के दौरान काजी ने मनीष को लेकर कुछ ऐसी बात बोल दी जिससे मनीष ने अपना आपा खो दिया। इसके बीच दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली है।

काजी की बात सुनकर क्यों भड़के मनीष गोयल?
नॉमिनेशन टास्क के दौरान काजी ने मनीष से कहा कि वह गेम के लिए कुछ ज्यादा ही अच्छे हैं। इतना ही नहीं, काजी ने मनीष के लुक को लेकर भी टिप्पणी करते हुए उन्हें प्रोफेसर जैसा बताया।
काजी की ये बातें मनीष को बिल्कुल पसंद नहीं आईं। मनीष ने सवाल उठाया कि आखिर उन्हें बार-बार अच्छा इंसान होने के लिए क्यों निशाना बनाया जा रहा है?
इसके बाद मनीष का गुस्सा बढ़ गया और दोनों के बीच बहस तेज हो गई।
पहले से चल रही है दोनों के बीच अनबन
आपको बता दें कि काजी और मनीष के बीच विवाद कोई नया नहीं है। इससे पहले भी दोनों के बीच ‘काजिना’ वाले मजाक को लेकर बड़ा विवाद हुआ था।
उस दौरान मनीष और काजी के बीच मजाक-मजाक में शुरू हुई बात काफी आगे बढ़ गई थी। काजी ने मनीष पर उनकी व्यक्तिगत सीमाओं का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया था। वहीं मनीष ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
अब एक बार फिर दोनों के बीच बढ़ती दूरियां घर के माहौल को गर्म कर रही हैं।

क्या बिगड़ जाएगा काजी और मनीष का रिश्ता?
Bigg Boss 20 में काजी और मनीष के बीच लगातार बढ़ता विवाद आने वाले एपिसोड में और दिलचस्प मोड़ ले सकता है। अब देखना होगा कि दोनों अपने पुराने विवाद को खत्म करते हैं या फिर यह लड़ाई आगे भी जारी रहती है।
फिलहाल इस पूरे मामले ने दर्शकों के बीच चर्चा बढ़ा दी है। अब फैंस को इंतजार है कि आने वाले एपिसोड में सलमान खान इस मुद्दे पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।











Leave a Reply